उरई। वीरांगना महारानी झलकारी बाई की जयंती पर पूर्व सांसद भानु वर्मा सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा,नगर अध्यक्ष शीतल सेंगर ने भी झलकारी बाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा की अद्भुत साहस, वीरता, त्याग और स्वाभिमान की प्रतीक वीरांगना झलकारी बाई ने अपने अदम्य साहस और संघर्ष से इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखा।
भाजपा नगर अध्यक्ष शीतल सेंगर ने कहा कि 1857 की क्रांति में उनका योगदान हमें सिखाता है कि साहस किसी पद, परिस्थिति या पहचान का मोहताज नहीं होता। एक साधारण परिवार में जन्म लेकर उन्होंने असाधारण वीरता का परिचय दिया और देश के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। आज उनकी जयंती पर हम संकल्प लें कि उनके साहस, स्वाभिमान और संघर्ष की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएंगे तथा आने वाली पीढ़ियों को उनके गौरवशाली इतिहास से परिचित कराएंगे।
झलकारी बाई ने अपने साहस और संघर्ष से इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखा

