उरई जालौन। वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर नगर में विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली गई। स्कूली बच्चों और समाजसेवियों, नेताओ की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शोभ यात्रा और जनसभा के आयोजक पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी रहे।
प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महारानी लक्ष्मीबाई जी के साथ अदम्य साहस, शौर्य और स्वाभिमान की अमर गाथा लिखने वाली महान वीरांगना झलकारी बाई की जयंती के अवसर पर उरई में भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ टाउन हॉल, उरई से हुआ, जो कोच बस स्टैंड स्थित वीरांगना झलकारी बाई पार्क तक पहुँची। इस अवसर पर वीरांगना जी के अद्वितीय त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई का जीवन साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल है। उनका शौर्य और बलिदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई केवल एक वीरांगना नहीं, बल्कि अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम, त्याग और राष्ट्रभक्ति की अमर प्रतीक हैं। उनका गौरवशाली जीवन और मातृभूमि के प्रति समर्पण सदैव हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्वाभिमान, संघर्ष और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
इस मौके पर पूर्व सांसद जिला पंचायत प्रशासक घनश्याम अनुरागी ने कहा कि 1857 क्रांतिकारी योद्धा वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की सेनापति महारानी की अति नजदीकी अंग्रेजों सेना जब किले में घुस आई महारानी लक्ष्मीबाई का वेश धारण कर फिरंगियों की सेना के छक्के छुड़ाने वाली महारानी लक्ष्मी बाई को महल से सुरक्षित निकलने वाली फिरंगियों से युद्ध लड़ते लड़ते शहीद होने वाली योद्धा वीरांगना झलकारी बाई को आज उनकी जयंती पर शत शत नमन करते हैं इस मौके पर राज्य मंत्री मन्नू लाल कोरी, अमित समाधिया, आशीष कोल,जिला पंचायत अध्यक्ष झांसी पवन गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष महोबा जयप्रकाश अनुरागी, विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन, विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी, जल शक्ति मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान, नरेन्द्र सिंह जादौन, पूनम, परेश कांति कोली, अशोक कुमार राठौर, दिलीप दुबे, शीतल सेंगर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी, पुनीत मित्तल, आशु चतुर्वेदी जी, पुष्पेन्द्र सेंगर, प्रशांत द्विवेदी, प्रलुव्य निरंजन, मंजू रानी, जिला पंचायत सदस्य इंजी रणविजय निषाद, रेखा वर्मा, आकाश गहोई सहित पार्टी एवं अखिल भारतीय कोली कोरी समाज के सैकडो लोग मौजूद रहे।
अपनी रसोई पुस्तक का हुआ विमोचन
इस मौके पर पूर्व सांसद दुआर कई वर्षों से निशुल्क चलाई जा रही अपनी रसोई पुस्तक’ का विमोचन भी अतिथियों के कर-कमलों द्वारा किया गया। यह पुस्तक सेवा, समर्पण, संवेदना और जरूरतमंदों के प्रति मानवीय दायित्व की भावना को समर्पित है।


