धूमधाम से मनाई गई नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती

शेखर शर्मा के नेतृत्व में सपाइयों ने चित्र पर माल्यार्पण कर काटा केक, नेताजी के विचारों पर चलने का लिया संकल्प
बांदा।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती रविवार को बांदा में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बाबूलाल चौराहे स्थित सपा नेता शेखर शर्मा के कैंप कार्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सपा नेता शेखर शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद ‘नेताजी अमर रहें’ के नारों के बीच केक काटकर उनकी जयंती मनाई गई और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर सपा नेता शेखर शर्मा ने कहा कि नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके विचारों और सिद्धांतों पर चलकर गरीबों, किसानों, नौजवानों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों की आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता और किसानों की कर्जमाफी जैसी योजनाओं के माध्यम से नेताजी ने समाज के कमजोर वर्गों को मजबूती देने का काम किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने कहा कि नेताजी ने हमेशा सामाजिक न्याय और भाईचारे की राजनीति की। उन्होंने जाति-धर्म से ऊपर उठकर सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम किया। समाजवादी पार्टी को गांव-गांव तक पहुंचाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। आज सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उनके सपनों को साकार करने का प्रयास करना चाहिए।

मधुसूदन कुशवाहा ने कहा कि नेताजी का पूरा जीवन संघर्ष और जनसेवा की मिसाल रहा है। एक छोटे से गांव से निकलकर देश के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक का सफर तय करना उनकी मेहनत और संघर्ष को दर्शाता है। उन्होंने पिछड़ों और गरीबों को राजनीति में पहचान दिलाई। नेताजी जैसे जननेता सदियों में पैदा होते हैं।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, मधुसूदन कुशवाहा, आमिर खान मन्नी, लालमन यादव, नेहा वर्मा, सन्ने, श्रीकृष्ण, इरफान रेनू, सूर्य प्रकाश, सुनील, जीशान, रवि राजपूत, देवकीनंदन, शरीफ सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Hot this week

सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं से बचें : प्रो. प्रवीण कुमार अग्रवाल

किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में यातायात जनजागृति माह के...

जनपद में गूंजा मतदान का संदेश: युवाओं को वोटर बनने के लिए किया जागरूक

कन्नौज। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 अभियान के तहत शिक्षा विभाग...

फातहे बिलग्राम मिशन के निःशुल्क मेडिकल कैंप में उमड़ी मरीजों की भीड़, दी गई मुफ्त दवा

छिबरामऊ, कन्नौज। नगर के मोहल्ला कस्सावान में रविवार को...

Related Articles