भाजपाइयो ने मंदिर मे दर्शन कर की लंबी उम्र की कामना
चित्रकूट। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चैधरी का जन्मदिन सेवा, श्रद्धा और संगठनात्मक संकल्प के साथ मनाया गया। धर्मनगरी मे भाजपाइयो ने कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन की खुशियां मनायी।
भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र क्षेत्रीय मंत्री आनंद पटेल के नेतृत्व में संत समाज और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रमुख धार्मिक स्थलों पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कर प्रदेश अध्यक्ष के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान संतों ने 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 300 से अधिक सीटें हासिल कर तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का आशीर्वाद दिया। चित्रकूट धाम में भगवान श्री कामतानाथ मंदिर, रामायणी कुटी, राम जानकी महल, मंदाकिनी तट स्थित पवित्र रामघाट आरती स्थल एवं प्राचीन मत्स्यगजेन्द्रनाथ मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। संत-महात्माओं की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना और प्रार्थना की गई। उन्होने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चैधरी का राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर संवाद पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहा है।
रंगोली बनाकर दी बधाई
रामघाट में बेसिक शिक्षा परिषद की शिक्षिकाओं पुष्पा पटेल अनूरंजना सिंह शकुंतला देवी राम कुमारी संगीता चंदेल मोनिका आशा सहाय सरला सिंह पूनम आदि ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिवस पर अद्भुत तरीके से रंगोली सजाकर जन्मदिन में सहभागिता की।


