भक्तो का लग रहा तांबा, लकवा मरीजो को मिल रहा लाभ
24 नवंबर तक चलेगा दरबार
चित्रकूट। धर्मनगरी के सीतापुर स्थित रैन बसेरा में गुजरात से आये काली कंबल वाले बाबा का दरबार लगा है। जहां उनके पास जिलेभर समेत दूर दराजो के जिलो से लोग अपनी कष्टो को दूर करने के लिये आर्शीवाद ले रहे है।
कंबल वाले बाबा का कहना है कि देवी जी की कृपा से मानव कल्याण का कार्य निःशुल्क करते हैं। दरबार की खबर मिलते ही सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। बाबा के दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं ने काली कंबल ओढ़कर हाजिरी लगाई और अपनी-अपनी मनोकामना बाबा के चरणों में रखी। इस दौरान पूरा परिसर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और युवा सभी भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। सीतापुर रैन बसेरा में यह पहली बार है, जब काली कंबल वाले बाबा का दरबार लगा है। इसी वजह से क्षेत्र में इस दरबार को लेकर खासा उत्साह और चर्चा है। आसपास के गांवों के साथ ही चित्रकूट, कर्वी, मऊ, मानिकपुर, राजापुर और सतना सहित अन्य जिलों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
व्यवस्थापक सदस्य पद्मेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बेहतर ढंग से की गई है। श्रद्धालुओं के बैठने, पानी और प्रसाद की व्यवस्था की गई है। स्वयंसेवक लगातार भीड़ को संभालने में लगे हुए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो। दरबार 24 नवंबर तक चलेगा।
सीतापुर रैन बसेरा मे लगा काली कंबल वाले बाबा का दरबार


