विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, पूर्व पदाधिकारियों को भी सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने बांगरमऊ, सफीपुर और सदर विधानसभा क्षेत्रों में की बैठक, संगठन की मजबूती और बूथ प्रबंधन पर दिया जोर
उन्नाव। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रदेश से आए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने शुक्रवार को बांगरमऊ, सफीपुर और सदर विधानसभा क्षेत्रों के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में पूर्व पदाधिकारियों की भूमिका को भी अहम बताते हुए उन्हें दोबारा संगठन और चुनावी गतिविधियों में सक्रिय करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों के अनुभव और सक्रिय कार्यकर्ताओं के समन्वय से संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाए।
बैठक को भाजपा की आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संगठन अब पुराने और नए कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाकर बूथ स्तर तक अपनी गतिविधियां बढ़ाने की कवायद में जुटा है।

Hot this week

पत्रकारों की जगह ले रहे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

नेताओं की प्रेस वार्ताओं में बदली प्राथमिकता, राजनीतिक संगठनों...

नवाबगंज में व्यापारियों को ब्याज माफी योजना की दी गयी जानकारी

नवाबगंज, उन्नाव। प्रदेश सरकार की ब्याज माफी योजना के...

स्लीपर बसों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 14 का चालान, एक बस सीज

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और उन्नाव-कानपुर मार्ग पर चला सघन चेकिंग...

आरव मिश्रा ने कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

11 मुकाबलों में दर्ज की जीत, एसजीएफआई प्रतियोगिता के...

Related Articles