सीतापुर। विकास खंड बेहटा में पूर्व निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा उपायुक्त श्रमरोजगार चंदन देव पाण्डेय द्वारा की गई जिसमें कई निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा में पाया गया कि कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता है, जिसके लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।कुल स्वीकृत अन्नपूर्णा भवन 27 में से 16 पूर्ण हो गए हैं, शेष को जल्द पूर्ण करने हेतु बीडीओ ने आश्वासन दिया है, इसी प्रकार 14 मिड डे मील शेड को पूर्ण कर लिया गया है, ग्राम पंचायत सुमेर में निर्मित मिनी स्टेडियम का कार्य तेजी से चल रहा है, बीडीओ ने बताया कि दर्शक दीर्घा के कार्य का टेंडर हो गया है, कल से वो भी प्रारंभ हो जाएगा, बाउंड्री वाल के कार्य का मौके पर भी सत्यापन किया गया है जिसका कार्य तेजी से चल रहा है। पार्क हेतु भूमि की उपलब्धता न होने के कारण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया। ओपन जिम 10 के सापेक्ष 6 पूर्ण हुआ है, शेष को इस माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। चैराहे तिराहे में विकास खंड में 2 में कार्य प्रारंभ हो गया है, जिसे इस माह तक पूर्ण करा लिया जाएगा। विकास खंड के अंतर्गत 3 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं 1 सीएचसी के मरम्मत का कार्य लिया गया था जिसे पूर्ण कर लिया गया है। समीक्षा बैठक में शेष कार्यों को इस माह के अंत तक गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करने के निर्देश संबंधित सचिव को दिए गए। तत्पश्चात स्थलीय भ्रमण में ग्राम पंचायत सुमेर में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया गया जिसे मिशन मोड पर लग कर पूर्ण कराने हेतु ब्लॉक टीम को कहा गया है। इसके बाद ग्राम पंचायत हजरतपुर में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का निरक्षण किया गया, केंद्र पूर्ण हो चुका है मात्र विद्युत का कार्य शेष है जिसे जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान खंड विकास अधिकारी अरुण वर्मा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत ओपी जायसवाल, तकनीकी सहायक हसन, विनय रस्तोगी, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे


