यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रियल आफीसर्स प्रयागराज मंडल का चुनाव निरस्त

फतेहपुर। चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रयागराज मंडल का द्विवार्षिक सम्मेलन चुनाव एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था जिसको लेकर बृहद तैयारी की गई थी और मंच सजा सुबह से कार्यक्रम शुरू हो गया इस दौरान जब चुनाव प्रक्रिया की बारी आई तो 10 पदों के लिए नामित चुनाव अधिकारी ह्रदेश कुमार श्रीवास्तव, सुनील सिंह व शिवराम चुनाव प्रक्रिया को शुरू कराया। 10 पदों के लिए चुनाव होना था जिसमें प्रयागराज मंडल में प्रयागराज के लोगों को पांच पद पर प्रत्याशियों को उतारने के लिए प्रस्ताव रखा गया। जिस पर पांच पदों पर प्रयागराज के लोगों की आम सहमति न बन पाने के कारण दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया मामला इतना बढ़ा की दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते एक दूसरे के सामने बांहें सिकोड़ने लगे। कहने को तो यह शिक्षा विभाग से जुड़ा चुनाव रहा लेकिन स्थिति ऐसी बन गई जैसे प्रधानी या फिर विधानसभा का चुनाव हो। मौके की नजाकत को देखते हुए मंच पर आसीन चुनाव अधिकारियों की सहमति पर चुनाव के निरस्त की घोषणा की गई और मामला यहीं पर नहीं रुका जैसे ही चुनाव की घोषणा की गई कि अब चुनाव निरस्त किया जाता है एक बार फिर से दोनों पक्षों में बहस छिड़ गई। लेकिन अंत तक आम सहमति न बन पाने के कारण चुनाव प्रक्रिया को वहीं पर रोक दिया गया और चुनाव निरस्त कर दिया गया। अब भविष्य में यह चुनाव कब होगा और कहां होगा यह सवाल छोड़ते हुए तमाम यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रयागराज मंडल के पदाधिकारी व मतदाता अपने-अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो गए।

Hot this week

विधायक प्रतिनिधि की मौजूदगी में निकली तिरंगा यात्रा

कुठौंद, जालौन। कुठौंद कस्बे में बुधवार को देशभक्ति के...

दिशा दर्शन स्मार्ट स्कूल के नवीन भवन का हुआ भव्य उद्घाटन

एट, जालौन। दिशा दर्शन स्मार्ट स्कूल का मानस पाठ...

मंडलों में तिरंगा यात्राएं पूर्ण, जिला मुख्यालय पर भव्य यात्रा बृहस्पतिवार को

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक मंडल में आयोजित...

फतेहपुर: निषाद समाज को मिले आरक्षण

फतेहपुर। ढकौली के पास स्थित एक लॉज में विकासशील...

ओबीसी आरक्षण को लेकर आयोग ने जनप्रतिनिधियों से जुटाए आंकड़े

नवाबगंज उन्नाव। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अन्य पिछड़ा...

Related Articles