उन्नाव। सावन माह के पावन अवसर पर साईंपुरम स्थित साईं दरबार मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। भारतीय सर्व धर्म संसद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ‘बाबा’ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव की आराधना की।
कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता के पुत्र प्रखर गुप्ता ने शामिल होकर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। आचार्य लंकेश जी महाराज और प्रसिद्ध कथा वाचक दीक्षा अवस्थी की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।
रुद्राभिषेक के दौरान भगवान शिव का अभिषेक कर 1008 मंत्रों का जाप किया गया। मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर सुख-समृद्धि, शांति और लोककल्याण की कामना की।
इस दौरान सौरभ वर्मा, सचिन वर्मा, संजय शुक्ला, विशाल, अशोक कुमार वर्मा, तरुण जायसवाल, सुशील सेंगर, सुनील श्रीवास्तव, संतोष वर्मा, आदित्य बाजपेई, अजय अवस्थी समेत बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
साईं दरबार मंदिर में गूंजे 1008 मंत्र, विधि-विधान से हुआ रुद्राभिषेक

