किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर बढ़ाई जाए आय-डीएम

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में कृषि प्रसार गति विधियों की समीक्षा, प्रशिक्षण और वैज्ञानिक खेती पर दिया जोर

उन्नाव। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता और सदर विधायक पंकज गुप्ता की उपस्थिति में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के अंतर्गत कृषि प्रौद्योगिकी अभिकरण (आत्मा) गवर्निंग बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने, प्रशिक्षण देने और वैज्ञानिक पद्धतियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
उप निदेशक कृषि रवि चंद प्रकाश ने आत्मा योजना के तहत संचालित और प्रस्तावित विभिन्न कृषि प्रसार गतिविधियों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, प्रशिक्षण, कृषि प्रदर्शन, किसान गोष्ठियों और अन्य उपयोगी कार्यक्रमों से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए नवाचार तथा वैज्ञानिक तकनीकों को प्राथमिकता दी जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से मिले। कृषि विभाग के साथ उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन समेत अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करें, ताकि किसानों को योजनाओं का समेकित लाभ मिल सके। उन्होंने नवीन तकनीक और जैविक खेती के प्रति किसानों को जागरूक करने के साथ ही प्रशिक्षण देकर योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।
उन्होंने विकासखंड स्तर पर किसान गोष्ठियों, फार्मर स्कूल और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि किसानों की उन्नति और समृद्धि के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने भूमि संरक्षण की योजनाओं के चयन में व्यापकता बरतने और सभी विधानसभा क्षेत्रों में योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में जिला कृषि अधिकारी शशांक चौधरी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, सहायक निदेशक मत्स्य समेत आत्मा योजना और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles