नशामुक्त समाज के निर्माण का पुलिसकर्मियों ने लिया संकल्प

उन्नाव। नशा मुक्त अभियान के छठे वर्ष में प्रवेश के अवसर पर मंगलवार को पुलिस कार्यालय उन्नाव में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ राष्ट्रीय शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह और क्षेत्राधिकारी यातायात अजय कुमार सिंह समेत पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने, लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा युवाओं को नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज के लिए गंभीर चुनौती है। नशे के खिलाफ केवल पुलिस कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि जनजागरूकता और समाज की सामूहिक सहभागिता भी जरूरी है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles