आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 98 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

सुल्तानपुर। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के निर्देश एवं आबकारी आयुक्त के आदेश के अनुपालन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम चुनहा में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। अभियान उप आबकारी आयुक्त, अयोध्या प्रभार के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन में चलाया गया।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र रण विजय सिंह एवं आबकारी निरीक्षक अरुण कुमार के नेतृत्व में टीम ने ग्राम चुनहा में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 98 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि मौके पर लगभग 1220 किलोग्राम लहन नष्ट कराया गया।
अवैध शराब के मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत तीन अभियोग पंजीकृत किए गए। इसके साथ ही टीम ने क्षेत्र में संचालित आबकारी दुकानों का निरीक्षण कर उपलब्ध स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया।
विभागीय टीम ने दुकानों पर गुप्त रूप से टेस्ट परचेज कर बिक्री व्यवस्था की भी जांच की। इसके अलावा कबाड़ की दुकानों एवं ईंट-भट्ठों की गहनता से चेकिंग की गई।
अभियान के दौरान ग्रामीणों को अवैध शराब के सेवन एवं निर्माण से होने वाली स्वास्थ्य और सामाजिक हानियों के प्रति जागरूक किया गया। आबकारी विभाग ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

बच्चियों के बीच मनाया जिलाधिकारी ने जन्मदिन, केक काटकर बांटी खुशियां

छात्राओं के साथ डीएम ने किया भोजन, स्मार्ट क्लास...

बाढ़ से प्रभावित शुकुलपुरवा में लंच पैकेट और त्रिपाल वितरित

रामपुर मथुरा, सीतापुर। घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर से...

नाला सफाई न होने से दो हजार बीघा फसल जलमग्न, किसानों ने जेसीबी से सफाई की उठाई मांग

सफीपुर उन्नाव। क्षेत्र के कई गांवों में जल निकासी...

Related Articles