पीआरडी जवानों को सीएम की बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज और बढ़ा ड्यूटी भत्ता

ड्यूटी भत्ता 500 से बढ़ाकर 600 प्रतिदिन, सोनभद्र के 428 जवानों को मिलेगा लाभ

सोनभद्र। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी सौगात की घोषणा की। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और पीआरडी जवानों ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के करीब 31 हजार पीआरडी जवानों को पांच लाख रुपए तक कैशलेस उपचार की सुविधा देने की घोषणा की। इस योजना का लाभ सोनभद्र जिले के 428 पीआरडी जवानों को भी मिलेगा। स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी इस घोषणा से जवानों में खासा उत्साह देखने को मिला। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों के ड्यूटी भत्ते में 100 रुपए की बढ़ोतरी करते हुए इसे 500 रुपए से बढ़ाकर 600 रुपए प्रतिदिन करने की घोषणा की। लंबे समय से ड्यूटी भत्ते में बढ़ोतरी की उम्मीद लगाए जवानों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए खुशी जताई। कलेक्ट्रेट सभागार में मौजूद पीआरडी जवानों ने कहा कि कैशलेस इलाज और बढ़ा हुआ ड्यूटी भत्ता उनके लिए आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे जवानों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने के साथ ही ड्यूटी के प्रति उनका उत्साह और मनोबल भी बढ़ेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, समाज कल्याण राज्यमंत्री के प्रतिनिधि संजीव कुमार त्रिपाठी, बीओ पीआरडी प्रदीप कुमार सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रांतीय रक्षक दल के जवान मौजूद रहे।

Hot this week

बच्चियों के बीच मनाया जिलाधिकारी ने जन्मदिन, केक काटकर बांटी खुशियां

छात्राओं के साथ डीएम ने किया भोजन, स्मार्ट क्लास...

बाढ़ से प्रभावित शुकुलपुरवा में लंच पैकेट और त्रिपाल वितरित

रामपुर मथुरा, सीतापुर। घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर से...

नाला सफाई न होने से दो हजार बीघा फसल जलमग्न, किसानों ने जेसीबी से सफाई की उठाई मांग

सफीपुर उन्नाव। क्षेत्र के कई गांवों में जल निकासी...

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 98 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

सुल्तानपुर। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के निर्देश एवं आबकारी आयुक्त...

Related Articles