नीलगायों के प्रकोप से किसानों की खेती को बचाने का किया जाय प्रबंध

किसानों को डीएपी के साथ दी जाने वाली एक्सपायरी नैनो डीएपी पर हो कार्रवाई
मुख्य विकास अधिकारी ने दिया समस्याओं के त्वरित निस्तारण का भरोसा

मऊ। कृषि विभाग की ओर से विकास भवन मऊ के सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। उप कृषि निदेशक प्रेमकुमार ठाकुर ने पिछली बैठक में आई समस्याओं के निस्तारण की स्थिति से अवगत कराया। किसानों ने राजकीय नलकूप के विद्युत केबल के जलने, सहकारी समितियों पर उर्वरक न पहुंचने व डीएपी के साथ एक्सपायरी नैनो डीएपी दिए जाने का मुद्दा उठाया। किसान देव प्रकाश राय ने नीलगायों के प्रकोप से परदहा ब्लाक के पिजड़ा सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में किसानों की फसलों को बचाने का मुद्दा उठाया। यही नहीं अधूरे पड़े सहरोज-नौसेमर बांध को किसानों से संपर्क स्थापित कर उन्हें मुआवजा देकर बांध को पूरा कराने की मांग किया। गोपाल पांडेय ने दोहरीघाट पंप कैनाल का पानी वदनपुर गांव के आगे सिचाई के लेबल तक न पहुंचने का मुद्दा उठाया। नरेंद्र सिंह ने पीसीएफ से दो बोरी डीएपी खरीदने पर जबरिया दिए जा रहे एक्सपायरी हो रहे नैनो डीएपी को रोके जाने का मुद्दा उठाया। किसान राकेश सिंह ने खड़िया नाले पर मुस्तफाबाद व गोबरिया के बीच में पुलिया बनाने की मांग किए। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने संबंधित विभागों से किसानों की समस्या को तत्काल निस्तारित करने का निर्देश दिया। इसमें जिला कृषि अधिकारी सोमप्रकाश गुप्ता, वैज्ञानिक डा. आकांक्षा सिंह, निवेश राय, अनिल राय, जयप्रकाश सिंह, कोमल यादव, सतीश कुमार आदि शामिल थे।

Hot this week

गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर अनियंत्रित वैन पेड़ से टकराई, चालक गंभीर घायल

गोंडा। थाना इटियाथोक अंतर्गत गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर बुधवार को...

बारिश बनी गरीब के लिए आफत, देवरी खुर्द में कच्चा मकान गिरा

सोनभद्र। सदर विकासखंड के ग्राम पंचायत देवरी खुर्द में...

एक माह से खुला पड़ा नाला, हादसों को दावत: सभासद और नगरपालिका मौन

छिबरामऊ कन्नौज। मोहल्ला किदवई नगर वार्ड नंबर एक में...

Related Articles