एक माह से खुला पड़ा नाला, हादसों को दावत: सभासद और नगरपालिका मौन

छिबरामऊ कन्नौज। मोहल्ला किदवई नगर वार्ड नंबर एक में स्टील की दुकान के सामने पिछले एक महीने से खुदा पड़ा नाला राहगीरों और स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुका है। नाला खुला होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोग चोटिल हो रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह मार्ग केवल मोहल्ले तक सीमित नहीं है, बल्कि आवास विकास कॉलोनी से होते हुए सीधे फर्रुखाबाद चौराहे तक जाने वाला मुख्य रास्ता है। व्यस्त मार्ग होने के कारण दिन-रात वाहनों और राहगीरों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है।
क्षेत्रीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए बताया कि वार्ड नंबर एक के सभासद को इस समस्या के बारे में कई बार अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद नाले का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया।
नागरिकों का आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी सभासद और नगर पालिका प्रशासन इस गंभीर समस्या पर मौन साधे हुए हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नाले का निर्माण और ढकाई कार्य पूरा नहीं कराया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Hot this week

गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर अनियंत्रित वैन पेड़ से टकराई, चालक गंभीर घायल

गोंडा। थाना इटियाथोक अंतर्गत गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर बुधवार को...

बारिश बनी गरीब के लिए आफत, देवरी खुर्द में कच्चा मकान गिरा

सोनभद्र। सदर विकासखंड के ग्राम पंचायत देवरी खुर्द में...

Related Articles