breaking news New

23 लाख किसानों को मिलेंगे प्रमुख फसलों के बीज मिनी किट

23 lakh farmers will get seed mini kit of major crops

जयपुर। प्रदेश के 23 लाख लघु एवं सीमांत कृषकों को प्रमुख फसलों के प्रमाणित किस्मों के बीज मिनी किट निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 128.57 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
प्रत्येक किसान को बीज मिनी किट में संकर मक्का के पांच किलो, सरसों के 2 किलो, मूंग व मोठ के 4-4 किलो एवं तिल के 1 किलो प्रमाणित किस्मों के बीज निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। जनजातीय कृषकों के लिए जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा तथा गैर जनजातीय कृषकों के लिए कृषि विभाग द्वारा बीज मिनी किट की खरीद राजस्थान राज्य बीज निगम/राष्ट्रीय बीज निगम से की जाएगी। इन मिनी किट का वितरण कृषि विभाग द्वारा राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राज्य में बीज उत्पादन बढ़ाने तथा लघु और सीमांत किसानों को निःशुल्क बीज उपलब्ध कराये जाने हेतु ‘राजस्थान बीज उत्पादन एवं वितरण मिशन’ चलाया जा रहा है। इस मिशन के उत्कृष्ट परिणामों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें