breaking news New

नरेन्द्र मोदी का मंत्र घर-घर पहुंचाएगी भाजपा: बिंदल

नूरपुर/कांगड़ा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल के सपूत हैं और इनका हिमाचल से बहुत गहरा नाता है। आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है और इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का बहुत बड़ा योगदान है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिंदल सोमवार को कांगड़ा जिले के नूरपुर में भाजपा की एक रैली को संबोधित कर रहे थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा इस समय तीन दिन के लिए हिमाचल प्रदेश में प्रवास पर हैं। बिंदल ने हिमाचल प्रदेश की दो बड़ी रैलियों को संबोधित करने के लिए नड्डा का आभार जताया है।
भाजपा अध्यक्ष बिंदल ने कहा कि भाजपा के हमारे सभी कार्यकर्ता अथक मेहनत कर रहे हैं और हम सभी संगठन के कार्य को धरातल तक ले जाएंगे। इसके लिए हमारे सारे कार्यकर्ता अग्रिम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर महासंपर्क अभियान के तहत आठ लाख परिवारों से संपर्क साधने का काम भाजपा कर रही है और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में हमारे कार्यकर्ता अग्रिम भूमिका निभाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंत्र घर-घर पहुंचाएंगे।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें