breaking news New

दो गुटों में विवाद व फायरिंग, तीन युवक घायल

सांबा। सीमावर्ती क्षेत्र रामगढ़ के रंगूर कैंप क्षेत्र में गत देर रात को दो गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान एक गुट के लोगों ने फायरिंग कर दी जिससे दूसरे गुट के दो युवक जख्मी हो गए जबकि फायरिंग करने वाले गुट का भी एक युवक घायल हो गया। हमलावर चंडीगढ़ पंजीकृत इनोवा गाड़ी में आए थे। पुलिस ने इन तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों पंजाब के रहने वाले हैं। जो दो युवक फायरिंग में घायल हुए है। उनकी पहचान 23 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र अमरनाथ, 25 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र भगवान दास, दोनों निवासी रामगढ़ के रूप में हुई है। इस हमले के बाद गांव के युवाओं ने तीन में से एक हमलावर को दबोच लिया था और उसे पीट-पीट कर जख्मी कर दिया। उसकी पहचान तीस वर्षीय सुनील कुमार पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गुरुनानक पुरा अमृतसर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मामला नशा तस्करी से जुड़ा है। मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में पैसो के लेनदेन को लेकर यह फायरिंग हुई है। गांव वालों के अनुसार उनके गांव का एक युवक गौरव कुछ दिनों से लापता है और उसी की तलाश में गांव के युवक रात को निकले थे। इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ पंजीकृत गाड़ी को रामगढ़ में देखा तो गाड़ी में सवार युवकों से क्षेत्र में आने बारे पूछताछ की।
इसी पर गाड़ी में सवार तीन युवकों ने फायरिंग कर दी। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और उन्होंने गांव वालों द्वारा पकड़े गए युवक को अपने कब्जे में लेकर उपचार के लिए जम्मू के राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया। वहीं, सूचना के बाद पुलिस ने अलर्ट कर दिया था जिसके चलते फरार हुए दो युवकों को दबोच लिया गया। एसएसपी सांबा बेनाम तोष ने मामले की प्रारंभिक जानकारी देते हुए कहा कि मामला नशा तस्करी से जुड़ा लग रहा है, फिलहाल पकड़े गए युवाओं से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें