breaking news New

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि मख्खमंत्री, देवेंद्र चला रहे कामकाज: संजय राऊत

In Maharashtra, not the Chief Minister, but the Chief Minister, Devendra is running the work: Sanjay Raut
Highlights जय राउत ने कहा- नाक से प्याज छील रहे हैं देवेंद्र फडणवीस

मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राऊत ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि मख्खमंत्री हैं। राज्य का सारा कामकाज देवेंद्र फडणवीस चला रहे हैं, इसलिए उन्हीं से सवाल किया जा रहा है। देवेंद्र फडणवीस नाक से प्याज छील रहे हैं, इससे राज्य में समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। अपराध खुद उनके घर तक पहुंच गया है।
संजय राऊत ने कहा कि राज्य में किसान सडक़ों पर उतर आए हैं, नागरिकों में भी अशांति है। कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन एक समस्या बनती जा रही है। ब्लैकमेलिंग का मामला सीधे गृह मंत्री के घर पहुंच गया है। ऐसे में देवेंद्र फडणवीस विरोधियों के नाम पर ही राजनीति कर रहे हैं। वे नाक से प्याज छील रहे हैं। संजय राउत ने आलोचना की कि वे महाविकास आघाड़ी के दौरान जो कुछ हुआ उसकी बात कर रहे हैं। जबकि वे खुद राज्य में आठ महीने से सरकार चला रहे हैं, उन्हें (फडणवीस को) इन आठ महीनों में क्या-क्या हुआ, इस पर बात करना चाहिए।
राऊत ने कहा कि इस राज्य में मुख्यमंत्री नहीं बल्कि मख्यमंत्री है। अगर राज्य में मुख्यमंत्री होता तो ऐसा समय नहीं आता। मुख्यमंत्री केवल 40 विधायकों को एक साथ रखने का काम कर रहे हैं। राउत ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस प्रशासन चला रहे हैं, लेकिन देवेंद्र फडणवीस का ध्यान इस समय सिर्फ सुप्रीम कोर्ट की ओर हैं। इससे पहले देवेंद्र फडणवीस पांच साल तक हमारे साथ सत्ता में रहे। हमने उनका प्रशासन देखा है, लेकिन अब वो देवेंद्र फडणवीस जैसे नहीं दिखते। देवेंद्र फडणवीस के हाथ दबे हुए हैं। राज्य में आएदिन कानून व्यवस्था की समस्या रहती है, लेकिन वे कुछ नहीं कर पा रहे हैं।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें