breaking news New

कुर्मी जाति को एसटी का दर्जा देने की मांग पर तीर-धनुष लेकर सड़क पर उतरी आदिवासी संगठन

Tribal organization came on the road with bow and arrow demanding ST status to Kurmi caste

सिलीगुड़ी। यूनाइटेड फोरम ऑफ ऑल आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन ने कई मांगों को लेकर राज्य के विभिन्न स्थानों की तरह फांसीदेवा में भी गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 31(डी) जाम कर दिया। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि बाद में पुलिस और बीडीओ के आश्वासन पर सड़क जाम हटा लिया गया।
दरअसल, कुर्मी जाति को आदिवासी का दर्जा देने की मांग पर झारखंड और बंगाल में अब जातीय टकराव के हालात बन गया है। एक तरफ कुर्मी समाज के लोग आदिवासी दर्जे की मांग को लेकर लगातार आंदोलित है। तो दूसरी तरफ उनकी इस मांग के खिलाफ आदिवासी संगठन भी गोलबंद हो गए है। 22 आदिवासी संगठनों ने कुर्मियों की मांग के खिलाफ आज 12 घंटे का बंगाल बंद का ऐलान किया है।
इसी के मद्देनजर आज सुबह आदिवासियों ने यूनाइटेड फोरम ऑफ ऑल आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन बैनर के तले फांसीदेवा के घोषपुकुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 31(डी) पर यातायात बाधित कर दिया। संगठन के सदस्य हाथों में कुल्हाड़ी, भाला और तीर-धनुष लेकर सड़क पर खड़े हो गए।
आदिवासियों के सड़क जाम के कारण कोलकाता जाने वाला मार्ग पर लंबी जाम लग गई। इधर, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला पुलिस मौके पर पहुंचे। करीबन दो घंटे के सड़क जाम के बाद पुलिस और बीडीओ के आश्वासन पर सड़क जाम हटाया गया। वहीं, संगठन की ओर से बीडीओ को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

Jane Smith18 Posts

Suspendisse mauris. Fusce accumsan mollis eros. Pellentesque a diam sit amet mi ullamcorper vehicula. Integer adipiscing risus a sem. Nullam quis massa sit amet nibh viverra malesuada.

Leave a Comment

अपना प्रदेश चुनें