13 सूत्रीय घोषणापत्र लेकर ग्रामीणों के बीच पहुंचे पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, आगामी विधानसभा चुनाव में समर्थन का किया ऐलान
उन्नाव। भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए राष्ट्रसेवक पुष्पेंद्र प्रताप सिंह की आशीर्वाद यात्रा शुक्रवार को पुरवा ब्लॉक के त्रिपुरारपुर गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। यात्रा के दौरान पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और 13 सूत्रीय घोषणापत्र सौंपकर अपने विजन और संकल्पों से अवगत कराया। उन्होंने माताओं, बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं व हालचाल जाना।
यात्रा के दौरान गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने पिछले चार वर्षों से पुष्पेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ग्रामीणों के एक वर्ग ने उनके प्रति समर्थन जताया। पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने मिले स्नेह और सम्मान के लिए ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए जनसेवा के संकल्प को दोहराया।
इस दौरान बैशवारा कल्याण समिति के अध्यक्ष मुन्ना सिंह अवधूत, सतीश बाजपेयी, अमरकांत दीक्षित, राजन शुक्ला, अमरनाथ यादव, अंकित यादव, सर्वेश पटेल, सत्येंद्र लोधी, छोटू पाण्डेय, सत्यम कुशवाहा, चन्दन सिंह गौरा, ज्ञानु सिंह लखदेमऊ, पूर्व प्रधान अजय राठौर, ठाकुर दीन हीरखेड़ा, महेश रावत, पूर्व प्रधान त्रिपुरारपुर संदीप राजपूत, कटहल के नीलेश, अंकित लोधी, अजय यादव, सचिन यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
