Home उत्तर प्रदेश उन्नाव बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर आयोजित भंडारे में भक्तों को बांटा प्रसाद

बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर आयोजित भंडारे में भक्तों को बांटा प्रसाद

0

नवाबगंज, उन्नाव। कस्बे के बाईपास और टोल प्लाजा के समीप शुक्रवार को खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया। कस्बे के बाईपास पर श्याम मित्र मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले खाटू श्याम बाबा और मेहंदीपुर बालाजी महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद बाबा को पूड़ी-सब्जी, हलवा और बूंदी का भोग लगाया गया।
पूजन के शुरू हुए भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। देर तक चले प्रसाद वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और बाबा श्याम के जयकारे लगाए। इस दौरान शैलेन्द्र, हर्ष गुप्ता, बृजेश यादव, आदेश गुप्ता, विनय सिंह, राजेंद्र राठौर और मनीष राठौर सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version