आचार्य श्रीहरि
अकालियों के सिर पर कमल खिलेगा, झूठ की राजनीति और मुफ्त खोरी की लालच हारेगी , सुशासन की राजनीति जीतेगी? नशे की तस्करी के खिलाफ, वायदा संहार के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब की जनता कितनी सक्रिय भूमिका निभाएगी। फिलहाल पंजाब की चुनावी राजनीति में बीजेपी की तेज आवाज सुनी जा रही है।
पहली बार पंजाब को बीजेपी गम्भीरता से ले रही है और कमल खिलाने की कोशिश में लगी है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि अकालियों से भी आगे निकलना चाहती है, वह बी टीम कदापि नहीं बनना चाहती है, ड्राइविंग सीट पर बैठना चाहती है। बीजेपी का मानना है कि जब वह पश्चिम बंगाल को जीत सकते हैं तब पंजाब को क्यों नहीं जीत सकते हैं? पश्चिम बंगाल की तरह पंजाब की चुनौतियां भी नहीं है, पंजाब में बीजेपी की राह को रोकने के लिए रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों की हिंसा और अवैध मताधिकार प्राप्त करने का संकट भी नहीं है, हिंसा और अराजकता भी नहीं है। इसलिए बीजेपी को आसान चुनौती लग रही है। आमने सामने का टक्कर नहीं है, त्रिकोणीय टक्कर है, एक तरफ सत्तारूढ़ दल आप है तो दूसरे तरफ कांग्रेस है और तीसरे तरफ भाजपा है। कांग्रेस अपने सबसे अधिक दुर्दिन दौर से गुजर रही है, खासकर पंजाब में और भी कमजोर दिख रही है। कांग्रेस के नेता आपस में ही लड़ रहे हैं। आप और कांग्रेस के बागी नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। आमतौर पर चुनाव के समय में किसी पार्टी में नेता और लोग जिस पार्टी में शामिल होते हैं तो फिर यह माना जाता है कि उस पार्टी की हैसियत बढ़ गई है और उसकी चुनावी हवा बलशाली है। आप के सात सांसद और कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं, बलराम जाखड़ का बेटा और कांग्रेस का पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। चुनाव घोषणा से पूर्व ही नरेंद्र मोदी और अमित शाह के धुंआधार पंजाब दौरे से बीजेपी अति सक्रिय है और पंजाब की जनता को लुभावने सपने दिखा रही है।
अकाली दल का घमंड चकनाचूर हो चुका है, इनकी हेकड़ी निकल चुकी है, इनका हवा का बैलून फूट चुका है, इनके जनाधार में घुन लग चुका है, इनकी धर्म की राजनीति भी दम तोड़ चुकी है, ये राजनीतिक तौर पर शक्तिहीन हो चुके हैं, इनकी ईमानदारी पर अविश्वास चढ़ चुका है, अपनी पूर्व सरकार के समय भ्रष्टाचार के आरोपों से अभी तक बाहर नहीं निकल पाए हैं, प्रकाश सिंह बादल अपनी आयु की मार और भार से दबे हुए हैं, सुखबीर सिंह बादल की तेज चल चुकी है, उसकी छवि में वह बात भी नहीं रही जो बात प्रकाश सिंह बादल में थी, अकाली दल के अन्य नेताओं की गिनती कीड़े मौकोडे के रूप मे होती है, परजीवी की अपनी कोई शक्ति होती नहीं है, पंजाब की राजनीति में अकालियों को परजीवी ही समझा जा रहा है। गए थे छब्बें बनने और चैबे बनकर लौटे। इन्हें अहंकार ने ले डूबा। ये उस बीजेपी से अलग हो गए जिस बीजेपी के साथ दसको तक साथ थे, केंद्रीय सत्ता का भी सुख भोगते रहे, वंशवाद का नंगा नाच करते रहे, बाप बेटे, पुतोह और पुतोह के भाई की सत्ता चैकड़ी स्थापित कर दी गई, यानी कि प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल की पत्नी सिमरत कौर और उसके भाई विक्रम सिंह मजीठिया के अलावा और किसी को पनपने नहीं दिया गया। सबसे बड़ी बात भ्रष्टाचार और नशे की तस्करी में सुखबीर सिंह बादल का साला विक्रम सिंह मजीठिया इतना नीचे तक धंसा की उसे निकलने का कोई अवसर नहीं मिला। इतना ही नहीं बल्कि आप ने अकालियों के भ्रष्टाचार और नशे के व्यापार पर साख ही चबा डाला। सुखबीर सिंह बादल के साले विक्रम सिंह मजीठिया को जेलो में भी डाले। लेकिन आप के इस प्रपंच को काट के अवसर न बना पाना अकालियों को पराजित कर दिया, हाशिए पर खदेड़ दिया। अकाली स्वयं के बल पर आप से दो दो हाथ करने में प्रकरण पर लाचार बन गए।
याचक की कोई शर्त नहीं होती है, कमजोर अनसुनी कर दिए जाते हैं, उन पर तरह तरह के बोझ लाद दिये जाते हैं। ऐसा ही कुछ अकालियों के साथ हुआ है। पहले अकाली बीजेपी पर शर्त थोपते थे, अपनी मनमर्जी की सीटे देते थे। शर्त यह होती थी कि पंजाब में बीजेपी हमेशा बी टीम बनकर रहेगी, ए टीम बनने की कोशिश नहीं करेगी, इतना ही नहीं बल्कि बीजेपी को भी अपने नेताओं की हैसियत घटानी होती थी, किसी सिख नेता को बीजेपी में बढ़ने का अवसर नहीं मिलता था, क्योंकि बीजेपी पर अकालियों की शर्त ही ऐसी ही होती थी। यही कारण है कि अकाली दल के सामने बीजेपी के किसी सिख नेता की हैसियत नहीं बढ़ सकी, अपनी हैसियत बढ़ाने वाले नवजीत सिंह सिद्धू का हाल क्या हुआ? अकालियों के आदेश पर बीजेपी ने बाहर जाने के लिए विवश कर दिया गया। नवजीत सिंह सिद्धू को कांग्रेस में शामिल होना पड़ा था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा , आखिर क्यों? इसलिए की बीजेपी आज बलशाली है और अकाली कमजोर है। बीजेपी चुनाव में गठबंधन के लिए अकाली के पास नहीं गए थे बल्कि अकाली ही बीजेपी के पास चरण वंदना करने आए हैं। गठबंधन करने की अधिकतम जरूरत अकालियों को है।अकालियों के सामने अस्तित्व का संकट है। अकाली अपने बल पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का सामना करने के लिए सक्षम भी नहीं है। इसलिए अब शर्ते बीजेपी की है, कहने का अर्थ यह है कि अब बीजेपी अपनी शर्ते अकालियों पर लाद रही है, बराबर का हिस्सेदार बीजेपी बन गई, यानी कि बीजेपी और अकाली बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी सिख नेता को भी आगे बढ़ाएगी। बीजेपी ने सिख हिंदू समीकरण की चालें चली है, प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य जिम्मेदारियों पर सिख नेताओं को आगे किया गया है। सिख नेताओं को आगे बढ़ाने का सीधा राजनीतिक चाल पंजाब की धार्मिक राजनीति में बीजेपी को स्थापित करना है। इसे कहते हैं काटे से काटे निकलना। बीजेपी के पास पहले से ही कट्टर हिंदुवादियों का वोट खजाना है, बीजेपी के वोट खजाने में कुछ प्रतिशत सिख भी शामिल हो गए तो फिर बीजेपी के लिए सोने पर सुहागा वाली बात होगी। नरेंद्र मोदी ने सिखों को अपनी ओर खींचने की कोई कसर नहीं छोड़ी है, हर सिख पर्व पर गुरुद्वारे में नरेंद्र मोदी की नतमस्तक उपस्थिति होती है। नरेंद्र मोदी गुरु गोविन्द सिंह जी के बच्चों की शहीदी दिवस पर वीर बाल दिवस घोषित कर सिखो का हृदय जितने जैसे कार्य भी किए हैं। इसलिए बीजेपी को पंजाब में सिख वोटरों के प्रति विश्वास भी है।
दिल्ली में मिली हार आप का भी गरूर तोड़ डाली, अपराजय रहने का दंभ तोड़ डाली। आप के सिर से पंजाब जाता दिख रहा है। मुफ्त की लालच अब शायद ही काम आएगी, पंजाब के लोगों पर अरविंद केजरीवाल की मुफ्त खोरी की राजनीति भारी पड़ी है, मुफ्त खोरी में पहले दिल्ली की जनता फंसी और लूटी फिर पंजाब की जनता फंसी और लूटी। दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को लात मारकर अपनी गलती सुधारी। अब बारी पंजाब की जनता की है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है, सुशासन देने का वायदा छलावा साबित हुआ है , कई अधिकारी और विधायक मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त पकड़े गए और जेल भी गए, फिर भी अरविन्द केजरीवाल अपने को ईमानदार का सर्टिफिकेट दे रहे हैं। भगवंत मान खुद नशे में चूर रहते हैं, यह बात कौन नहीं जानता है। नशे की तस्करी पर एक फिल्म आई थी, उसका नाम था उड़ता पंजाब। उड़ता पंजाब का आम आदमी पार्टी ने खूब प्रचार किया था और कहा था कि उनकी सरकार बनी तो फिर नशे की तस्करी रुकेगी, तस्कर जेल जाएंगे। पर अरविन्द केजरीवाल ने नशेबाज भगवंत मान को ही मुख्यमंत्री बना डाला। पंजाब में नशे की तस्करी दोगुनी चैगुनी हो गई, नशे की तस्करी खूलम खुल्ला जारी है, नशे की लत से युवा पीढ़ी बर्बाद हो चुकी है। नशा विरोधी लोग मारे जा रहे हैं। नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले कई वीरों की सरेआम हत्या हुई है। अपनी उपलब्धियों के प्रचार प्रसार की जगह अरविन्द्र केजरीवाल फिर वही अपनी झूठ की राजनीति को हथकंडा बना रहे हैं जो जनता की जानी पहचानी है। गलत दावे किए जा रहे हैं जो पंजाब की जनता भलीभांति जानती है। नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करना और झूठी कहानियाँ गढ़ना अब आत्मघाती चुनावी राजनीति बनेगी।
किसान आंदोलन की आंच मद्धिम पर चुकी है, बीत चुकी है, यह भी कहा जा सकता है। किसानों को यह लग चुका है कि कांग्रेस और आप भी उन्हें धोखा दिया है। किसानों के बीच कम्युनिस्ट, मुस्लिम जमात पक्षधर किसान नेताओं की पोल खुल चुकी है, उनकी नरेंद्र मोदी और हिंदुत्व के प्रति खुजली जानलेवा साबित हुई है, उन्हें अलग थलग कर दिया गया है। किसानों को आप ने भी ठगा है, इसलिए किसान नेता आप का समर्थन करने के लिए प्रेरित नहीं हैं। आम किसानों की नाराजगी भी मोदी के खिलाफ उतनी नहीं जितनी की किसान आंदोलन के दौरान थी। ऐसी स्थिति में बीजेपी के लिए पंजाब में अवसर तो जरूर दिख रहा है।
अकालियों के सिर पर खिलेगा कमल?


