मैन पाॅवर बढाकर अवशेष कार्यो मे लाये तेजी, एडीएम नमामि गंगे ने जल जीवन मिशन कार्यो की ली समीक्षा बैठक

चित्रकूट। जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक स्वप्निल कुमार अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) की अध्यक्षता में कार्यालय मे संपन्न हुई।
बैठक में उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता (सिविल एवं विद्युत/यांत्रिक), सहायक अभियंता, अवर अभियंता, एलएंडटी एवं जीवीपीआर के प्रोजेक्ट मैनेजर तथा रेट्रोफिटिंग कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में चांदी बांगर ग्राम समूह पेयजल योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान बताया कि पर्याप्त मैनपावर उपलब्ध न होने के कारण योजना के अवशेष कार्यों की प्रगति धीमी है। योजना के अंतर्गत कुल 286 ग्रामों के सापेक्ष वर्तमान में 247 ग्रामों में पेयजल आपूर्ति प्रारंभ हो चुकी है, जबकि 39 ग्रामों में पेयजल आपूर्ति प्रारंभ किया जाना शेष है। अपर जिलाधिकारी ने एलएंडटी प्रोजेक्ट मैनेजर को पर्याप्त मैनपावर एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराते हुए योजना के समस्त अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा शेष 39 ग्रामों में नियमित पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिए। जीवीपीआर की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत कुल 69 ग्रामों के सापेक्ष 66 ग्रामों में पेयजल आपूर्ति प्रारंभ हो चुकी है, जबकि 3 ग्रामों में अवशेष कार्य शेष हैं। रेट्रोफिटिंग कार्यदायी संस्थाओं को पर्याप्त मैनपावर एवं आवश्यक संसाधन लगाकर दिसंबर जल प्रमाणीकरण का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Hot this week

आरव मिश्रा ने कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

11 मुकाबलों में दर्ज की जीत, एसजीएफआई प्रतियोगिता के...

12 सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों ने दिया धरना

पारिश्रमिक बढ़ाने, नियमित करने, चिकित्सा सुविधा और मृतक कर्मचारियों...

बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने संभाली कमान, 100 योद्धा तैयार करने का लक्ष्य

बलरामपुर। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ अब...

तीन नंबर से भी कमजोर ईंटों से निर्माण का आरोप, बालू-सीमेंट के मिश्रण पर उठे सवाल

जिला पंचायत सदस्य ने अध्यक्ष को सौंपा शिकायती पत्र,...

Related Articles