Home उत्तर प्रदेश उन्नाव एडवोकेट अभिषेक यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष

एडवोकेट अभिषेक यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष

0
अधिवक्ता सभा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव

प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव ने सौंपी जिम्मेदारी, कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं ने दी बधाई
उन्नाव। समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के अनुमोदन पर नवाबगंज विकासखंड के मकूर गांव निवासी अभिषेक यादव एडवोकेट को सपा अधिवक्ता सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से क्षेत्र के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
अभिषेक यादव को नई जिम्मेदारी मिलने की जानकारी के बाद कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उनके मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि वह संगठन को मजबूत करने के साथ ही अधिवक्ताओं के हितों की आवाज बुलंद करेंगे।
अभिषेक यादव के मनोनयन को लेकर समर्थकों और अधिवक्ताओं में उत्साह देखा गया।
बधाई देने वालो में सुमालिका गुप्ता, अशोक यादव एडवोकेट, राहुल सिंह यादव, जितेंद्र लोधी, महजबी बेगम, राघवेंद्र यादव, प्रमोद यादव, रणजीत सिंह, उमेश यादव, मुकेश, अजय शाही, नृपेंद्र सिंह, कमल किशोर द्विवेदी बाबा, सुशील यादव, जागेश्वर सरोज, पुनीत मिश्रा, सौरभ गुप्ता, देवेश चंद्र, अमित यादव, अभय मिश्रा, प्रदीप यादव और रुचि यादव शामिल है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version