Home उत्तर प्रदेश बांदा तीन नंबर से भी कमजोर ईंटों से निर्माण का आरोप, बालू-सीमेंट के...

तीन नंबर से भी कमजोर ईंटों से निर्माण का आरोप, बालू-सीमेंट के मिश्रण पर उठे सवाल

0

जिला पंचायत सदस्य ने अध्यक्ष को सौंपा शिकायती पत्र, जांच कर कार्रवाई की मांग
बांदा। जसपुरा कस्बे में कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 13 जसपुरा द्वितीय श्रीमती प्रेमा ने जिला पंचायत अध्यक्ष बांदा को शिकायती पत्र देकर निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।
शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि ग्राम जसपुरा में ईंटों का चबूतरा निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें तीन नंबर से भी कमजोर गुणवत्ता की ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। आरोप है कि ईंटों की जोड़ाई में दस भाग बालू और एक भाग सीमेंट का मिश्रण तैयार कर काम कराया जा रहा है, जिससे निर्माण की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं।जब मामले की जानकारी को लेकर ठेकेदार से बातचीत की गई तो उन्होंने बांदा आकर एस्टीमेट देखने की बात कही। शिकायतकर्ता ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराकर मानकों के अनुरूप कार्य कराए जाने की मांग की है।
अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर निर्माण कार्य की जांच कराते हैं या नहीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version