कचनार में मकान-दुकानों पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

इमलिया सुल्तानपुर-सीतापुर। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कस्बा कचनार में पुश्तैनी मकान और दुकानों पर कथित कब्जे के प्रयास को लेकर बुधवार को विवाद गहरा गया। आरोप है कि कुछ लोग वाहनों से पहुंचकर दुकानों में जबरन ताला लगाने का प्रयास करने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और महिलाओं व पुरुषों ने मुख्य चैराहे पर विरोध जताया।ग्रामीणों का कहना है कि उनके मकान गाटा संख्या-1123 में करीब 40 वर्षों से स्थित हैं।आरोप है कि मुजीब गाजी पुत्र सैफू उर्फ इकबाल निवासी बट्सगंज, सीतापुर और खलील पुत्र मासूम अली निवासी खैराबाद की ओर से मकान-दुकानों पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है।ग्रामीणों ने धमकी देकर मकान खाली कराने और गिराने की बात कहे जाने का भी आरोप लगाया।विरोध बढ़ता देख मौके पर पहुंचे लोग वहां से चले गए।इसके बाद भी ग्रामीण अपने मकान-दुकानों की सुरक्षा को लेकर देर रात तक मौके पर डटे रहे।ग्रामीणों ने मामले की शिकायत पुलिस के साथ ही जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर किए जाने की बात कही है।उनका दावा है कि विपक्ष के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और समय रहते कार्रवाई न होने पर विवाद बढ़ने की आशंका है।फिलहाल ग्रामीणों की ओर से लगाए गए कब्जे और धमकी के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जमीन पर वास्तविक अधिकार और विवाद की स्थिति न्यायालय व प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद कस्बे में तनाव की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों की नजर अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।

Hot this week

खाद न मिलने से भड़के किसानों ने लगाया जाम, पुलिस ने समझा-बुझाकर कराया शांत

बबेरू/बांदा। तहसील क्षेत्र के मुरवल गांव में खाद न...

जसपुरा में घरों के पास निकली 11 हजार वोल्ट की लाइन, बड़े हादसे का खतरा

पैलानी/बांदा। कस्बे के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में बिजली...

पंच सम्मेलन में गांवों के विकास और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन

ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता और जनभागीदारी के साथ कार्य...

पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों में फंस रहा आवागमन

कहरान, मुट्ठीगंज और संचरही वार्ड में लोग परेशान, बरसात...

सीतापुर रेंजर पर किसानों से अवैध वसूली के लगे गम्भीर आरोप

शासनादेशों को ताक पर रखकर छूट प्रजाति के पेड़ों...

Related Articles