Home उत्तर प्रदेश उन्नाव अन्ना मवेशियों का आतंक: किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, तैयार गोभी...

अन्ना मवेशियों का आतंक: किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, तैयार गोभी की फसल चट कर रहे छुट्टा पशु

0

उन्नाव। परियर क्षेत्र के सदमपुर में अन्ना मवेशियों का आतंक किसानों के लिए मुसीबत बन गया है। दिन-रात मेहनत और लाखों रुपये लगाकर तैयार की गई बंदगोभी व फूलगोभी की फसल छुट्टा पशु चट कर रहे हैं। किसानों की आंखों के सामने उनकी मेहनत बर्बाद हो रही है, लेकिन रोकथाम के इंतजाम नाकाफी हैं।
पीड़ित किसान रामसनेही, रायदास, राजकरन, रामसरन और शिवम रायदास ने बताया कि मवेशियों के झुंड खेतों में घुसकर तैयार फसल नष्ट कर रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से तत्काल पशुओं को पकड़वाकर गौशालाओं में भिजवाने की मांग की है।
क्या बोले अधिकारी: जिला कृषि अधिकारी एवं बीडीओ शशांक चौधरी ने बताया कि मामले को दिखवाकर जल्द ही अन्ना मवेशियों को पकड़कर गौशाला भेजने की व्यवस्था की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version