Home उत्तर प्रदेश उन्नाव यातायात नियमों का पाठ पढ़ाकर एएसपी ने किया जागरूक, बच्चों को दिलाई...

यातायात नियमों का पाठ पढ़ाकर एएसपी ने किया जागरूक, बच्चों को दिलाई सड़क सुरक्षा की सीख

0

उन्नाव। यातायात जागरूकता माह के तहत किंग्सन इंटर कॉलेज में पुलिस विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एएसपी प्रदीप कुमार ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि सड़क पर जरा सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। निर्धारित गति सीमा का पालन करें और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। उन्होंने अभिभावकों से नाबालिग बच्चों को वाहन न देने की अपील भी की।

एएसपी ने विद्यार्थियों से कहा कि वे खुद यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करें। कार्यक्रम में यातायात नियमों के साथ मिशन शक्ति अभियान की जानकारी देते हुए जागरूकता टेम्पलेट भी वितरित किए गए। इनमें महिला सुरक्षा, सशक्तीकरण और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।
इस दौरान बाल दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का एएसपी ने उद्घाटन किया। उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में यातायात उपनिरीक्षक तिलक सिंह, परिवार परामर्श केंद्र समिति के प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव, महिला आरक्षी करिश्मा यादव, साधना पाल सहित विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधक अहमद मनीष रिजवी एवं प्रधानाचार्य सैयद फातिमा ने पुलिस अधिकारियों के प्रति आभार जताया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version