सरैया वाटिका मिनी स्टेडियम में होगा कार्यक्रम, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर
उन्नाव। गंगाघाट थाना क्षेत्र के सरैया वाटिका स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिनी स्टेडियम में 18 नवंबर को आयोजित होने वाले यूथ फेस्ट कार्यक्रम के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और यातायात संचालन का जायजा लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एएसपी ने प्रभारी निरीक्षक गंगाघाट को कार्यक्रम में आने वाले आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पहले से आवश्यक तैयारियां पूरी रखने को कहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
