Home उत्तर प्रदेश उन्नाव भगवान की कृपा से बरसता है संसार का प्रेम – ज्ञानेश जी

भगवान की कृपा से बरसता है संसार का प्रेम – ज्ञानेश जी

0

हनुमत रुद्र महायज्ञ के छठे दिन रामकथा में उमड़े श्रद्धालु, पत्रकारों और गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र व पौधे देकर किया सम्मानित
असोहा, उन्नाव। क्षेत्र के अजयपुर स्थित पावन धाम कुटी बीर बाबा मंदिर परिसर में चल रहे 11वें नौ दिवसीय हनुमत रुद्र महायज्ञ के छठे दिन चित्रकूट से आए कथावाचक ज्ञानेश जी ने रामकथा का रसपान कराया। उन्होंने कहा कि जिस पर भगवान की कृपा होती है, उस पर संसार के लोग भी प्रेम और कृपा बरसाने लगते हैं। मनुष्य को भविष्य और अनहोनी की चिंता छोड़ ईश्वर की इच्छा पर विश्वास रखना चाहिए, क्योंकि अंततः वही होता है जो परमात्मा तय करता है।
उन्होंने कहा कि मानस केवल एक पवित्र ग्रंथ नहीं, बल्कि मन का मानसरोवर है। जिस प्रकार मानसरोवर में हंस और कमल शोभायमान होते हैं, उसी प्रकार मनुष्य के हृदय में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के भाव विद्यमान रहते हैं।
कार्यक्रम में आयोजक एवं भाजपा नेता संजय शुक्ल ने करीब आधा सैकड़ा पत्रकारों सहित गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न और पौधे देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से जिले में पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। सभी लोग इस मुहिम से तिवारीजुड़कर धरती को हरा-भरा बनाने के लिए दूसरों को भी पौधारोपण के प्रति प्रेरित करें।
इस दौरान भाजपा नेता सरोज सिंह, नवीन द्विवेदी, गुड्डू सिंह भदौरिया, अभय शुक्ल, पथिक पांडेय, देवा सोनकर, मोहम्मद अदीब, प्रवीण शुक्ल, सुनील सिंह, सुजीत धानुक, रामचंद्र, आशीष सिंह, अनुज शुक्ल, जितेंद्र सिंह बादल, आशीष मिश्र और राकेश सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version