तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे, राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

हसनगंज उन्नाव। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को हसनगंज क्षेत्र के मोहान और न्योतनी नगर पंचायतों में भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्राओं में हाथों में तिरंगा लेकर शामिल लोगों ने भारत माता के जयकारे और वंदेमातरम के उद्घोष के साथ राष्ट्रप्रेम की अलख जगाई।

मोहान में गांधी मिशन इंटर कॉलेज से निकली यात्रा
नगर पंचायत मोहान के गांधी मिशन इंटर कॉलेज से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। यात्रा मोहान तिराहे तक पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष समरजीत यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह, भगौती प्रसाद, जिला मंत्री सविता रावत, शुभम तिवारी और मंडल अध्यक्ष समेत सैकड़ों लोग यात्रा में शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लगाए।

न्योतनी में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
नगर पंचायत न्योतनी में भी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। शिव मंदिर से शुरू हुई यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस शिव मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और उत्साह देखते ही बना।
यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश कन्नौजिया, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवाबगंज राजेंद्र द्विवेदी, लिपिक कुलदीप सिंह, हरिप्रकाश सिंह, हरिहर चौरसिया, विजय कन्नौजिया, बृजेंद्र उर्फ दीपू सिंह, छोटू बाबा, महेश कुमार रावत और अवधेश वर्मा समेत हजारों लोग मौजूद रहे।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles