Home उत्तर प्रदेश सोनभद्र व्रती महिलाओं ने अस्तांचलगामी भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

व्रती महिलाओं ने अस्तांचलगामी भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

0

जल में खड़े होकर डूबते सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिर्या अर्घ्य
सुरक्षा के रहे कड़े बंदोबस्त, छह घाटों पर तैनात रही पर्याप्त पुलिस फोर्स

सोनभद्र। सोनांचल में लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ रविवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस दौरान व्रती महिलाओं ने नदी, तालाबों और जलाशयों के घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अघ्र्य अर्पित किया। छठ पूजा को लेकर सुबह से ही घरों में तैयारियां चलती रहीं। शाम होते ही व्रती महिलाएं पूजन सामग्री, फल, ठेकुआ और अन्य प्रसाद से सजे दउरा लेकर घाटों पर पहुंचीं। बाद पूरे विधि-विधान से भगवान सूर्य की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना किया।
नगर के पन्नूगंज मार्ग स्थित शाहगंज राजवाहा, राम सरोवर तालाब, अकड़हवा पोखरा पर व्रती महिलाएं पूरी रात दीपक जलाए रखीं। इसी तरह जनपद के शाहगंज, घोरावल, रामगढ़, खलियारी, चोपन, डाला, रेणुकूट, अनपरा, शक्तिनगर, बीजपुर क्षेत्र में भी व्रती महिलाएं विधि विधान से भगवान सूर्य की आराधना की। इस दौरान घाटों पर छठी मइया के पारंपरिक गीत गूंजते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर डूबते सूर्य को अघ्र्य दिया। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अघ्र्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा। उधर छठ घाटों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में छठ घाट पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस टीम डटी रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version