‘सबसे ऊँचे सरदार’ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित

सीतापुर। लौह पुरुष, भारत रत्न एवं अखंड भारत के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (31 अक्टूबर) के पूर्व भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, सीतापुर में ‘सबसे ऊँचे सरदार’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं सीतापुर के पूर्व सांसद राजेश वर्मा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त बिसवां विधायक निर्मल वर्मा, मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, सिधौली विधायक मनीष रावत तथा लहरपुर के पूर्व विधायक सुनील वर्मा की उपस्थिति रही।मुख्य अतिथि राजेश वर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके संघर्षों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘सबसे ऊँचे सरदार’ अभियान को सफल बनाने तथा सरदार पटेल के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Hot this week

जिला अस्पताल के दंत विभाग में अटैच डॉक्टर की मनमानी पर फूटा गुस्सा

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में स्वास्थ्य विभाग...

रामलीला महोत्सव का भव्य समापन, श्रीराम के राजतिलक से भक्तिमय हुआ माहौल

सिधौली-सीतापुर। श्रद्धा और उल्लास के बीच हुआ 81वें रामलीला...

कबड्डी विजेता को मेडल और कॉपी-पेन देकर बढ़ाया उत्साह

परियर, उन्नाव। न्याय पंचायत परियर की क्रीड़ा प्रतियोगिता में...

Related Articles