जनपद स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का कलेक्टेट सभागार मे आयोजन
कृषको को बांटे गये टूलकिट
चित्रकूट। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे किसान दिवस के साथ प्रोमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनैजेशन फार इन सीटू मैनेजमेंट आफ क्राप रेज्डयू योजना अंतर्गत जनपद स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बैठक मे किसान यूनियन एवं कृषको द्वारा अन्ना प्रथा, विद्युत की समस्या एवं चकबंदी से सम्बन्धित कृषको द्वारा समस्या उठाई गयी। जिस पर विभाग के अधिकारियों से वर्तमान मे संचालित योजनाओ के बारे मे जानकारी ली गयी तथा कृषको को वर्तमान मे संचालित योजनाओ के बारे मे बताया। उप कृषि निदेशक जीतलाल गुप्ता ने कृषि विभाग की संचालित योजना सोलर फैन्सिग, यंत्रीकरण योजना, फसल बीमा, डिजिटल क्राप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री, किसान क्रेडिट कार्ड एवं बीज वितरण के बारे मे जांनकारी दी गयी एवं कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत आवश्यक कृषि यंत्रो की बुकिंग दिनांक 16 जुलाई से 10 अगस्त तक की गयी तथा बुकिंग उपरांत 20 अगस्त को ई-लाटरी के माध्यम से विकास भवन सभागार कक्ष में कृषकों का चयन किया जायेगा। जिला कृषि अधिकारी ने जनपद में उपलब्ध उर्वरक एवं वितरण की जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी ने कृषि विभाग में संचालित योजना विभिन्न पारिस्थितिकीय संसाधनों द्वारा कीट रोग नियंत्रण के अन्तर्गत आनलाइन बुकिंग के माध्यम से चयनित
कृषको को पावर स्प्रेयर एवं लाईट ट्रैप का वितरण किया।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल, उप कृषि निदेशक जीतलाल गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी आरके, वर्मा, एसओसी मनोहर लाल वर्धन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 जितेन्द्र सिंह, भा0कि0यू0 के राम सिंह राही एवं शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।


