छिबरामऊ, कन्नौज। छिबरामऊ और आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास व देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर तहसील, कोतवाली, अस्पतालों और बिजलीघर सहित सभी सरकारी विभागों के साथ-साथ क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी गरिमामय तरीके से ध्वजारोहण किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सरकारी व प्रशासनिक कार्यालयों में फहराया गया तिरंगा
क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों और विभागध्यक्षों ने अपने-अपने कार्यालयों व संस्थानों में गरिमामय माहौल में ध्वजारोहण कर देश के वीरों को याद किया।
तहसील छिबरामऊ में एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया, कोतवाली छिबरामऊ में कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे द्वारा ध्वजारोहण संपन्न हुआ, समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी राहुल मिश्रा ने तिरंगा फहराया, सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय में सीएमएस सुनील सिंह ने ध्वजारोहण किया, नगर पालिका परिषद छिबरामऊ में अध्यक्ष मनोज दुबे ने परिसर में ध्वजारोहण किया, विकास खंड कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख ने ब्लॉक परिसर में तिरंगा फहराया, विद्युत उपकेंद्र (बिजलीघर) में एसडीओ द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
शिक्षण संस्थानों व सामाजिक मंचों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
सुखराम सिंह कुसुम लता इंटर कॉलेज में प्रबंधक कुलदीप सिंह यादव ने झंडारोहण किया, श्री पहुंची लाल आदर्श इंटर कॉलेज मेमोरियल स्कूल (शंकरपुर) में प्रबंधक रामपाल सिंह यादव व प्रधानाचार्य दीपक यादव ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया, तरंग रंगमंच (आवास विकास कॉलोनी) में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. जुगल किशोर सक्सेना की पुत्रवधू नीना सक्सेना तथा प्रधानाचार्या अल्का गुप्ता ने संयुक्त रूप से ध्वज फहराया। इस अवसर पर स्व. जुगल किशोर सक्सेना की जीवनी पढ़कर सुनाई गई और बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जेएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. जुगल किशोर सक्सेना के पौत्र व प्रबंधक हिमांशु सक्सेना, प्रिंसिपल डॉ. शैलेंद्र कुमार मिश्र तथा जेएसआईटीएम प्राचार्य आलोक पांडेय ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया, प्रभात कुमार दुबे गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य वंदना यादव ने ध्वजारोहण किया, सेंट मारिया पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर बी. सी. अवस्थी ने तिरंगा फहराया, सेंट जेवियर्स कॉन्वेंट स्कूल में अध्यक्ष रमेश चंद यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया, किडजी स्कूल में डायरेक्टर शिवम ने ध्वज फहराया, मदरसा गुलशन राजा में प्रधानाचार्य कुमैल इदरीश ने ध्वजारोहण किया, जेबी नेशनल कॉलेज व मदरसा उस्मानिया गरीब नवाज के डायरेक्टर हाफिज एतशाम ने ध्वजारोहण किया, मोहम्मद जमील आई. एम. पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मोहम्मद जमील द्वारा झंडारोहण संपन्न हुआ, सिटी चंद्र अकैडमी (तालग्राम रोड) व सिटी चिल्ड्रन संस्थान (खुबरियापुर ) अध्यक्ष प्रदीप प्रधान ने ध्वजारोहण किया।


