जूनियर शिक्षक संघ की सफीपुर इकाई का गठन

सफीपुर उन्नाव। ब्लॉक संसाधन केंद्र अटवा में उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ, विकासखंड सफीपुर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह, अध्यक्ष विकासखंड बांगरमऊ तथा पर्यवेक्षक श्रीमती कमल किशोरी जिला उपाध्यक्ष की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
अध्यक्ष पद पर तौसीफ अली खां, महामंत्री राजेश राठौर, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष श्रीमती कीर्ति शर्मा, श्रीमती सरोजनी देवी, विनय कुमार व भगवान दीन चुने गए। संयुक्त मंत्री पद पर श्रीमती अलका, श्रीमती अनुपमा, श्रीमती शांति पांडेय व सागर शुक्ला निर्वाचित हुए। लेखाकार पद पर गौरव वैश्य तथा आय-व्यय निरीक्षक पद पर बृज किशोर का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।जिला उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ सत्य प्रकाश द्विवेदी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी शिक्षकों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles