नगर पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर डाला जा रहा डांका, जिम्मेदार मौन

मानकों को ताक पर रख खुशबू कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा निर्माण कार्य

शमसाबाद, फर्रुखाबाद। नगर पंचायत शमसाबाद में इन दिनों विकास कार्यों के नाम पर सरकारी खजाने को खुलेआम चूना लगाया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों और सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र में विशेष समुदाय के ठेकेदारों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर अंधेरगर्दी फैलाई जा रही है लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि पूरी तरह मौन साधे हुए हैं।

​खुशबू कंस्ट्रक्शन द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों में व्यापक अनियमितताएं

​आरोपों के मुताबिक नगर पंचायत अध्यक्ष के संरक्षण में ‘खुशबू कंस्ट्रक्शन’ के ठेकेदार इमरान द्वारा शमसाबाद नगर क्षेत्र में मनमाने तरीके से अमानक निर्माण कार्य करा कर सरकारी खजाने पर डांका डाला जा रहा है। स्थिति यह है कि खुशबू कंस्ट्रक्शन द्वारा जितनी भी सड़कें बनाई गई हैं उनमें से लगभग किसी भी सड़क के किनारे जल निकासी के लिए नई नालियों का निर्माण नहीं कराया गया है जो पुरानी नालियां बनी हुईं थी उन्हीं पुरानी नालियों पर प्लास्टर कर नई नालियों का पैसा निकाल लिया गया है।

खबर के प्रकाशन से घबराए ठेकेदार ने शुरू किया लीपापोती का कार्य

​जैसे ही भ्रष्टाचार की खबर का प्रकाशन से खुशबू कंस्ट्रक्शन की लापरवाहियों और भ्रष्टाचार की खबरें सामने आईं, ठेकेदार इमरान के खेमे में हड़कंप मच गया। खबर प्रकाशन के डर और पोल खुलने से बचने के लिए,ठेकेदार द्वारा तुरंत आनन-फानन में पुरानी और जर्जर हो चुकी नालियों पर केवल ऊपरी तौर पर प्लास्टर कराने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। जानकारों का कहना है कि यह केवल जनता को भ्रमित करने और फाइलों में लीपापोती करने का एक नया हथकंडा है ताकि जांच होने पर कमियों को छिपाया जा सके।
​स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार इमरान को नगर पंचायत अध्यक्ष का प्रत्यक्ष संरक्षण प्राप्त है जिसके चलते निर्माण गुणवत्ता के तमाम मानकों को दरकिनार किया जा रहा है। गुणवत्ताहीन सामग्री का इस्तेमाल और बिना मानक के कार्य होने के बावजूद किसी भी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा आज तक कोई ठोस जांच या कार्रवाई नहीं की गई है जो विभागीय मिलीभगत की ओर इशारा करता है।

यह भी पढे: नगर पंचायत में अध्यक्ष के सहधर्मी कर रहे जमकर भ्रष्टाचार, अनियमितताओं का बोलबाला

​क्षेत्र की जनता ने उच्च अधिकारियों और जिला प्रशासन से मांग की है कि खुशबू कंस्ट्रक्शन द्वारा कराए गए सभी विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और सरकारी धन का दुरुपयोग करने वाले खुशबू कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार इमरान सहित अन्य जिम्मेदारों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles