शहीदों को यादकर किया गया ध्वजारोहण

बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में गांधी सुभाष आजाद के निकट सहयोगी रहे प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोपीनाथ दनादन जी की पुण्यतिथि उनके चित्र पर कांग्रेस जनों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बतलाया कि “क्रांतिकारी पंडित गोपीनाथ जनपद के ही नहीं बुंदेलखंड के प्रथम पंक्ति के स्वतंत्रता सेनानियों में जाने और माने जाते थे जिन्होंने देश की आजादी के लिए अनेकों बार जेल यात्राएं की और नजर बंद रहे।”
कांग्रेस उपाध्यक्ष संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने बतलाया कि “गोपीनाथ दनादन जी अत्यंत ही सादा और सरल जीवन व्यतीत करने वाले कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे, उनका कहना था कि हमने कांग्रेस के बैनर तले आजादी की जंग लड़ी जिसके फलस्वरुप देश आजाद हुआ, आजीवन कांग्रेस में रहकर उन्होंने समाज और देश के लिए चिरस्मरर्णीय योगदान दिए, आज देश उनका ऋणी है।”
डॉक्टर संजय द्विवेदी दनादन उपाध्यक्ष कांग्रेस ने बतलाया कि “क्रांतिकारी पंडित गोपीनाथ दनादन के सानिध्य में रहकर हमें बहुत कुछ जानने का मौका मिला सुभाष चंद्र बोस और चंद्रशेखर आजाद जब उनके घर पर आए तो दो दिन एक रात रुके और यहां के क्रांतिकारियों से मिलकर आजादी की योजना बनाने और संघर्ष करने का मंत्र दिया, निकट ही पराग मंदिर में क्रांतिकारियों को शस्त्र प्रशिक्षण भी दिया गया, आज हमें आवश्यकता है उनके सपनों का भारत बनाने में योगदान दें।”
इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, एआईसीसी सदस्य प्रदुमन् दुबे लालू, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह, जिला महामंत्री मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष बिसंडा शिवाकांत मिश्रा, धीरेंद्र पांडेय धीरू, के पी सेन, महिपत सिंह, लालबाबू राजपूत, लालमन प्रजापति, कमलेश कोरी पारा, अली बख्श, शब्बीर सौदागर, सुखदेव गाँधी, इस्लाम उपस्थित रहे।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles