खपटिहा कला के विशाल दंगल में पहुंचे पूर्व विधायक दलजीत सिंह, पहलवानों का बढ़ाया उत्साह

कुश्ती के रोमांचक मुकाबलों का लिया आनंद, ग्रामीण खेल संस्कृति को बताया बुंदेलखंड की पहचान
बांदा। विधानसभा तिंदवारी के ग्राम खपटिहा कला में आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता में तिंदवारी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने शिरकत कर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अखाड़े में उतरे पहलवानों का हाथ मिलवाकर परिचय प्राप्त किया और उनके दमखम, कुश्ती कौशल एवं शानदार प्रदर्शन की सराहना की।
दंगल के दौरान पूर्व विधायक ने पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति की पहचान है। बुंदेलखंड में दंगल की परंपरा सदियों से चली आ रही है। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ युवाओं में अनुशासन, शारीरिक मजबूती और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देते हैं।
इस दौरान पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने क्षेत्र के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं ग्रामवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। दंगल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की मौजूदगी रही।
पूर्व विधायक ने दंगल के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।

Hot this week

पुरानी रंजिश में युवक को रास्ते में रोककर पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा

उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र के भगवंतनगर कस्बे में पुरानी...

मतदाता सूची में 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं का नाम जोड़ने पर जोर

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पांच बूथों का किया...

डॉग बाइट के मरीजों को जरूरत पर लगेगा आरआईजी

नवाबगंज, उन्नाव। कस्बा स्थित सीएचसी का शनिवार दोपहर एसीएमओ...

Related Articles