यातायात जागरूकता अभियान में छात्राओं ने गीत गाकर जीता दिल

टीएसआई अरशद अली ने छात्राओं को बताए सड़क सुरक्षा के नियम
कन्नौज
। यातायात माह नवंबर के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, नगर क्षेत्र कन्नौज में यातायात जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में टीएसआई अरशद अली ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी यातायात शिल्पा वर्मा एवं प्रभारी यातायात रजनेश यादव के पर्यवेक्षण में प्रधानाचार्या मनीषा सिंह के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में टीएसआई ने बताया कि सड़क पार करते समय पहले दाएं-बाएं देखकर ही आगे बढ़ना चाहिए। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। इसके साथ ही ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने और दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने से बचने की सलाह दी। उन्होंने छात्राओं को लाल, पीली और हरी ट्रैफिक लाइट के संकेतों का अर्थ भी समझाया।
कार्यक्रम में छात्राओं गोल्डी और अनुष्का ने यातायात संकेतों पर आधारित सुंदर गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं शिक्षिका सुनील कुमारी ने इलेक्ट्रिक स्कूटी बिना लाइसेंस चलाने को लेकर सवाल किया। इस पर टीएसआई ने बताया कि अधिकतम 25 किलोमीटर प्रति घंटे की निर्धारित गति वाली इलेक्ट्रिक स्कूटी के लिए लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती, जबकि इससे अधिक गति वाली स्कूटी के लिए लाइसेंस अनिवार्य है।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने टीएसआई अरशद अली के इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ती है और सड़क सुरक्षा का संदेश समाज तक पहुंचता है।

Hot this week

पुरानी रंजिश में युवक को रास्ते में रोककर पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा

उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र के भगवंतनगर कस्बे में पुरानी...

मतदाता सूची में 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं का नाम जोड़ने पर जोर

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पांच बूथों का किया...

डॉग बाइट के मरीजों को जरूरत पर लगेगा आरआईजी

नवाबगंज, उन्नाव। कस्बा स्थित सीएचसी का शनिवार दोपहर एसीएमओ...

Related Articles