आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना के लिए आवेदन कर रही उच्च अंक प्राप्त छात्राओं के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र बनवाने वाला ऑनलाइन पोर्टल बीते दिन से सर्वर डाउन होने के कारण बंद पड़ा है। OTP नहीं आने से लेखपाल भी पोर्टल पर लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं, जिससे लंबित प्रमाणपत्र आगे नहीं बढ़ पा रहे।स्थानीय शिक्षण संस्थानों से मिली जानकारी के अनुसार, जिन छात्राओं ने परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए हैं और स्कूटी योजना के लिए पात्र हैं, उन्हें निर्धारित समय सीमा के अंदर ये तीनों प्रमाणपत्र जमा करने हैं। समय सीमा करीब आते ही पोर्टल ठप हो जाने से कई मेधावी छात्राओं के आवेदन प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है।लेखपाल का कहना है कि सर्वर समस्या के कारण OTP ही नहीं आ रहा, इसलिए प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही। उच्च अधिकारियों और एसडीएम जलालपुर से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।पोर्टल ही काम नहीं कर रहा और OTP नहीं आ रहा, तो समय पर प्रमाणपत्र न जमा होने की स्थिति में जिम्मेदारी किसकी होगी — मेधावी छात्राओं की या सिस्टम की? इस संदर्भ में वार्ता करने के लिए जिला अधिकारी और अपर जिला अधिकारी से वार्ता करने का प्रयास किया गया परंतु फोन नहीं रिसीव हुआ।

Hot this week

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles