रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और कमिश्नर
रायबरेली। खाद एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडे के द्वारा 11 से 17 सितंबर तक कराई जा रही भव्य शिव पुराण महा कथा।शिव पुराण कथा से पहले बृहस्पतिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। रामचंद्रपुर स्थित लखपड़ा बाग से शुरू हुई कलश यात्रा कथा स्थल तक पहुंची। यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। हाथी-घोड़े और बैंडबाजे के साथ निकली कलश यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी कराई गई। कलश यात्रा में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय अपनी पत्नी, बेटी, बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शामिल हुए। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर धार्मिक उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। हाथी-घोड़ों के साथ बैंडबाजों की धुन से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। कलश यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा किए जाने से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई हजार लोगों की मौजूदगी में कलश यात्रा कथा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद आगामी दिनों में होने वाली शिव पुराण कथा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला है।इस दौरान सुरक्षा के मद्दे नजर कमिश्नर पहुंचे रायबरेली के ऊंचाहार तहसील में ।जहां मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था का पूरा इंतजाम किया गया है। लगभग कलश यात्रा में लाखों लोग पहुंचे इस दौरान सभी की सुरक्षा का भरपूर ध्यान रखा गया।साथ ही साथ यह रायबरेली की ऐतिहासिक कलश यात्रा है।जिसमें लाखों श्रद्धालु पहुंचे। फिर बाताया 11 सितंबर से भव्य महा शिव पुराण कथा का आयोजन होगा ,जो की 17 सितंबर को समाप्त होगी,, फिलहाल जानकारी अभी मिल रही है कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस भव्य शिव महापुराण कथा में भी शामिल हो सकते हैं।

