Home उत्तर प्रदेश बलरामपुर कार्तिक पूर्णिमा पर न्यायिक कार्यों से विरत रहे अधिवक्ता

कार्तिक पूर्णिमा पर न्यायिक कार्यों से विरत रहे अधिवक्ता

0

बलरामपुर। कार्तिक पूर्णिमा, स्थानीय मेला, प्रकाश पर्व और देव दीपावली के अवसर पर 24 नवंबर को जिला बार एसोसिएशन बलरामपुर के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे।जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुर्तुजा हुसैन खान और महामंत्री संजय तिवारी की ओर से 23 नवंबर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी गई है। पत्र में कहा गया है कि 24 नवंबर को राज्य सरकार की ओर से अवकाश घोषित किया गया है। पर्वों के मद्देनजर वादकारियों की उपस्थिति भी नगण्य रहने की संभावना है। ऐसी स्थिति में अधिवक्तागण न्यायालयों में होने वाले न्यायिक कार्यों में सहभागिता करने में असमर्थ रहेंगे।बार एसोसिएशन ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश से सहयोग की अपेक्षा की है। पत्र की प्रतिलिपि प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, पीठासीन अधिकारी एमएसीटी और दीवानी न्यायालय परिसर के न्यायिक अधिकारियों को भी सूचनार्थ भेजी गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version