Home उत्तर प्रदेश बलरामपुर पोस्टर बनाकर अभिभावकों को स्व जनगणना के लिए किया जागरूक

पोस्टर बनाकर अभिभावकों को स्व जनगणना के लिए किया जागरूक

0

इमिलिया गांव में बच्चों और शिक्षकों ने चलाया जागरूकता अभियान, कई परिवारों को स्व जनगणना की प्रक्रिया समझाई
बलरामपुर।
स्व जनगणना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय इमिलिया के बच्चों और शिक्षकों ने पहल की। विद्यालय की ओर से चलाए गए जागरूकता अभियान के तहत बच्चों और शिक्षकों ने गांव में पहुंचकर अभिभावकों को स्व जनगणना के महत्व और इसकी प्रक्रिया की जानकारी दी। इस दौरान बच्चों ने पोस्टर बनाकर लोगों को स्वयं जनगणना में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
अभियान में शिक्षिका सीमा जायसवाल और रेशू पाण्डेय ने बच्चों के साथ घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया। उन्होंने लोगों को बताया कि स्व जनगणना के माध्यम से प्रत्येक परिवार अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकता है। इसके लिए सही और सटीक जानकारी देना जरूरी है। शिक्षिका रेशू पाण्डेय ने गांव के कई परिवारों को स्व जनगणना की प्रक्रिया पूरी करने में मदद भी की। उन्होंने लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की जानकारी देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया।
शिक्षकों ने बताया कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के विकास और बेहतर योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। इसके आंकड़ों से सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने में मदद मिलती है।
अभियान में बच्चों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया और अपने अभिभावकों तथा ग्रामीणों को स्व जनगणना में सहयोग करने का संदेश दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version