पंडित श्रीराम वाजपेयी के जीवन से मिलती है त्याग, सेवा व अनुशासन की प्रेरणा

मऊ। शहर के डीएवी इंटर कालेज में बुधवार को भारतीय स्काउटिंग के जन्मदाता पंडित श्रीराम वाजपेयी की जन्म जयंती मनाई गई। भारत स्काउट व गाइड के प्रादेशिक उपाध्यक्ष व जिला संस्था के मुख्यायुक्त देव भास्कर तिवारी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने कहा कि पंडित श्रीराम वाजपेयी के जीवन से हमें त्याग, सेवा, अनुशासन व राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलता। उन्होंने स्काउटिंग को एक गतिविधि के रूप में नहीं बल्कि युवाओं के चरित्र निर्माण व राष्ट्र निर्माण के सशक्त माध्यम के रूप में देखा और विकसित किया। उनके विचार व कार्य आज भी स्काउट व गाइड के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पंडित श्रीराम वाजपेयी के आदर्श को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्काउट के प्रशिक्षुओं काे शपथ दिलाया कि वे निरंतर देश के भावी पीढियों में संस्कार विकसित करने व उनके अंदर त्याग, सेवा, अनुशासन व राष्ट्रनिर्माण की भावना विकसित करें यही पंडित श्रीराम वाजपेयी के प्रति सच्ची श्रद्धांजि होगी। इसमें जिला प्रशिक्षण आयुक्त अखिलेश कुमार चौहान, जिला संगठन आयुक्त राजेश कुमार यादव, जिला सचिव दिनेश कुमार, रोवर लीडर मुहम्मद इसराइल, गाइड कैप्टन सुमन, कल्पनाथ यादव आदि शामिल थे।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles