75 मीटर लंबे तिरंगे झंडे के साथ निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

बबेरू, बांदा। बबेरू कस्बे में मंगलवार को देशभक्ति का एक अनूठा और भव्य नजारा देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा कस्बा ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच निकली इस यात्रा में, छात्रों और जनप्रतिनिधियों का भारी उत्साह देखने को मिला।
भव्य तिरंगा यात्रा की शुरुआत कस्बे के ऐतिहासिक रामलीला मैदान से हुई। इस यात्रा का मुख्य आकर्षण 75 मीटर लंबा विशाल तिरंगा झंडा रहा, जिसे जेपी शर्मा इंटर कॉलेज के सैकड़ों छात्रों ने अपने हाथों में थाम रखा था। डीजे पर बजते देशभक्ति के जोशीले गीतों ने माहौल को पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग दिया। छात्रों और भाजपा कार्यकर्ताओं का काफिला रामलीला मैदान से रवाना होकर कमासिन रोड, मुख्य चौराहा, सुंदर कुआँ होते हुए अंबेडकर पार्क मरका तिरहा पर पहुंचा, जहाँ इस भव्य यात्रा का समापन किया गया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। देश के प्रति सम्मान और युवाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए क्षेत्र के कई वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि यात्रा में मौजूद रहे। मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह
नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद गुप्ता, सुधीर कुशवाहा भाजपा पूर्व प्रत्यासी विधान सभा बबेरू अजय पटेल, रामप्रकाश साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजयपाल सिंह, राकेश गुप्ता लल्ला, संदीप सिंह, नीरज पाण्डेय, राजा दीक्षित, मंडल अध्यक्ष सौरभ शिवहरे सहित नगर पंचायत के सभासदगण तथा सैंकड़ो की संख्या मे छात्र मौजूद रहे।

Hot this week

जांच से मची खलबली, खामियां मिलने पर सचिव को दी चेतावनी

मऊ। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला सलाहकार अंकित...

आईजीआरएस में खराब प्रगति पर बीडीओ को फटकार- डीएम बोले दो दिन में सुधार न हुआ तो होगी कार्रवाई

उन्नाव। आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में खराब प्रगति...

टिकट मशीन में खराबी से 20 मिनट रुकी बस, यात्री हुए परेशान

अमेठी। अमेठी-धम्मौर रोड बायपास के पास मंगलवार को रोडवेज...

आईजीआरएस निस्तारण पर उठे सवाल, शिकायतकर्ता ने फर्जी दस्तावेज लगाने का लगाया आरोप

अमेठी। बेसिक शिक्षा विभाग में आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण...

डीसी मनरेगा व लोकपाल ने की निर्माणाधीन कार्यो की समीक्षा

सीतापुर। विकास खंड बेहटा में पूर्व निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम...

Topics

जांच से मची खलबली, खामियां मिलने पर सचिव को दी चेतावनी

मऊ। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला सलाहकार अंकित...

टिकट मशीन में खराबी से 20 मिनट रुकी बस, यात्री हुए परेशान

अमेठी। अमेठी-धम्मौर रोड बायपास के पास मंगलवार को रोडवेज...

आईजीआरएस निस्तारण पर उठे सवाल, शिकायतकर्ता ने फर्जी दस्तावेज लगाने का लगाया आरोप

अमेठी। बेसिक शिक्षा विभाग में आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण...

डीसी मनरेगा व लोकपाल ने की निर्माणाधीन कार्यो की समीक्षा

सीतापुर। विकास खंड बेहटा में पूर्व निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम...

सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने तिरंगा यात्रा निकालकर किया कस्बे का भ्रमण

रामपुर मथुरा सीतापुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img