हरिद्वार के राहुल पहलवान ने शनि पहलवान नई दिल्ली को कलाजंग दांव लगाकर चारों खाने किया चित

बांदा। पैलानी तहसील अंतर्गत बड़ागांव में आयोजित विशाल दंगल में पहुंचे जलशक्तिराज्य मंत्री रामकेश निषाद ने दंगल का फीता काट कर व पहलवानों का हांथ मिलाकर कुश्ती प्रारंभ कराई वहीं सागर सेठ व अरविंद निषाद तथा रवीदेव सिंह राठौर ने मंत्री को बैज लगाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा मंत्री ने दंगल कमेटी को ग्यारह हजार रुपए दिए तथा अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को नशा छोड़कर स्वस्थ रहना आवश्यक है तभी परिवार में खुशहाली आ सकती है। कुश्ती में रिषु रायबरेली ने छोटा बनारस को चारो खाने चित कर दिया। आकाश नई दिल्ली ने शत्रुघ्न पहलवान बछेउरा को पट दांव लगाकर चारों खाने चित कर दिया। शिवविलास पहलवान पलरा ने कल्लू प्रयागराज को चित कर दिया। राहुल हरिद्वार ने शनि पहलवान नई दिल्ली को कलाजंग दांव लगाकर चारों खाने चित कर दिया। महिला पहलवानों में आयुषी बहराइच ने निर्जला हरियाणा को चारो खाने चित कर दिया । इस कुश्ती में पूर्व विधायक दलजीत सिंह के भाई नंदू सिंह, शैलेन्द्र सिंह सोनू,डीएस पी राजू निषाद, प्रत्याशी जिला पंचायत वार्ड 12 दयाराम निषाद, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश कुमार निषाद एडवोकेट, समाजसेवी घासीराम निषाद सतीश साहू तनंमामऊ अंशू गुप्ता पत्रकार महेश द्विवेदी पत्रकार ,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जसपुरा महेश निषाद, प्रशासक चंदवारा अरविंद सिंह गौतम,चुनूबाद निषाद, रामप्रकाश निषाद गड़रिया रहे। रैफरी शिवराज सिंह चौहान व शिवबिलाश पलरा रहे।
कार्यक्रम का संचालन महेश द्विवेदी पत्रकार के द्वारा किया गया।

Hot this week

जेवरों के विवाद में बिना दुल्हन लौटी बारात

भांवर से पहले आर्टिफिशियल जेवर दिखाने पर बिगड़ी बात,...

मेहंदी की रस्म में सांप ने डसा, युवक की मौत

सांप को पकड़कर बाहर फेंकने के दौरान हुआ हादसा,...

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी बोलीं- संविधान लोकतंत्र की सबसे...

संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, पुलिसकर्मियों ने ली संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ

एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने अधिकारियों-कर्मचारियों को निष्पक्षता, ईमानदारी...

माता-पिता दोनों के निधन से अनाथ हुई नाबालिग खुशी, आर्थिक मदद के लिए डीएम से लगाई गुहार

बांदा। जनपद की पैलानी तहसील क्षेत्र के झंझरी पुरवा...

Related Articles