पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों में फंस रहा आवागमन

कहरान, मुट्ठीगंज और संचरही वार्ड में लोग परेशान, बरसात में जलभराव से बढ़ी दिक्कत

नवाबगंज गोण्डा। नगर पालिका क्षेत्र में जल निगम की ओर से अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाने के बाद कई मोहल्लों की सड़कें बदहाल हो गई हैं,पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों की समय से मरम्मत और गड्ढों की पटाई नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में गड्ढों में पानी भरने से समस्या और गंभीर हो गई है।मोहल्ला कहरान में थाना चौराहे से झिलिया चौराहे तक करीब 500 मीटर सड़क की हालत खराब है। वार्ड निवासी परवीन कुमार ने बताया कि बारिश होने पर सड़क पर जलभराव हो जाता है। वाहनों के गुजरने से मिट्टी और धूल घरों तक पहुंच रही है। सभासद सुनील कुमार ने सड़क की बदहाली के लिए जल निगम के कार्य में लापरवाही को जिम्मेदार बताया।

रात में हादसे का खतरा
मुट्ठीगंज और संचरही वार्ड में पाइप जोड़ने के लिए खोदे गए गड्ढे भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। मुट्ठीगंज निवासी अनिल सोनी ने बताया कि रात में गड्ढे दिखाई नहीं देने से हादसे का खतरा बना रहता है। लवकुश एकेडमी के प्रधानाचार्य रामजी तिवारी ने बताया कि गड्ढों की लंबे समय तक पटाई नहीं होने से स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भी परेशानी होती है।

हैंडओवर के बाद बनेगी सड़क
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सर्वेश शुक्ला ने बताया कि पाइपलाइन का कार्य अभी नगर पालिका को हैंडओवर नहीं हुआ है। हैंडओवर होने के बाद परीक्षण कराकर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढों की पटाई की जिम्मेदारी जल निगम की है। जल निगम के सुपरवाइजर अभय दुबे से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं उठा।

Hot this week

आय-जाति-निवास पोर्टल ठप! मेधावी छात्राओं के स्कूटी आवेदन पर बड़ा संकट

जलालपुर अंबेडकर नगर। सरकार की मेधावी बालिका स्कूटी योजना...

शिव महापुराण कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रायबरेली के ऊंचाहार कलश यात्रा में पहुंचे एडीजी और...

भारी बारिश से तिल, उड़द और मूंग की फसल चौपट, किसानों ने मांगा मुआवजा

बांदा। जिले के जसपुरा विकासखंड के कई ग्राम पंचायत...

बदहाली की मार: सौ शैया अस्पताल में बेडों से चादरें गायब, घंटों अंधेरे में रहे मरीज

अव्यवस्थाओं से आक्रोशित सामाजिक संगठनों और किसान नेताओं ने...

Related Articles