राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में छात्र संसद का चुनाव संपन्न, अमृता बनीं प्रधानमंत्री

बलरामपुर। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय विशुनपुर विश्राम में छात्र-छात्राओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से छात्र संसद का चुनाव कराया गया। इसमें प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री, हाउस कैप्टन और वाइस कैप्टन पदों के लिए विद्यार्थियों ने मतदान किया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।घोषित परिणाम के अनुसार कक्षा 12 की अमृता प्रधानमंत्री और कक्षा 10 की खुशबू उप प्रधानमंत्री निर्वाचित हुईं। वहीं हाउस कैप्टन पद पर ऋचा, अनुराधा, पिंकी और रुक्मिणी तथा वाइस कैप्टन पद पर संध्या, अनुराधा, रुक्मिणी और कनिया हड़मुन ने जीत दर्ज की।परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं आईएएस/बीडीओ गैसड़ी शिवांश सुभाष जागाड़े ने छात्र पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, ईमानदारी और जिम्मेदारियों के निर्वहन के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र संसद के गठन से विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, सामूहिक निर्णय लेने और प्रशासनिक समझ का विकास होता है। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Hot this week

ट्रैक्टर-कार की भिड़ंत, दोनों वाहन बने आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार

नवाबगंज उन्नाव । अजगैन-मोहान मार्ग पर शुक्रवार देर रात...

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

उन्नाव। शनिवार को तहसील बीघापुर में आयोजित संपूर्ण समाधान...

Related Articles